Mario Molina - कौन है, जिन्हें नोबेल प्राइज से सम्मानित किया?

Mario Molina - कौन है, जिन्हें नोबेल प्राइज से सम्मानित किया?

Mario Molina Biography in Hindi – age, DOB, family, career, contribution, awards and some FAQ (मारियो मोलिना की जीवनी हिंदी में – उम्र, जन्मतिथि, परिवार, करियर, योगदान, पुरस्कार और कुछ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)


कौन है, मारियो मोलिना? | who is mario molina?

मारियो मोलिना (Mario Molina) जिनका पूरा नाम मारियो जोस मोलिना हेनरिक्ज़ है, यह एक प्रसिद्ध मैक्सिकन रसायनज्ञ (chemist) थे, जिन्हे मुख्य रूप से पृथ्वी की ओजोन लेयर के रसायन विज्ञान पर उनके योगदान के लिए जाना जाता है। इनका जन्म 19 मार्च 1943 को मैक्सिको के मैक्सिको सिटी में हुआ था। मारियो मोलिना ने एक रसायनज्ञ के तौर पर कई कार्य किये, मारियो मोलिना ने पर्यावरण विज्ञान में सबसे बड़ी खोजों में से एक की खोज की, जिसके लिए उन्हें साल 1995 में नोबेल प्राइज में दो और लोगो के साथ सम्मानित किया गया था। कोरोना के समय 7 अक्टूबर, 2020 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। 2023 में लोग उनके 80वें जन्मदिन के रूप में मना रहे है।

read bio lenskart owner piyush banshal

Mario Molina wikipedia- age, DOB, and more..

full name/पूरा नाम मारियो जोस मोलिना हेनरिक्ज़
name/नाममारियो मोलिना
know for/जाने जाते ओजोन लेयर के रसायन विज्ञान पर उनके योगदान के लिए
DOB/जन्म तिथि19 मार्च 1943
birthplace/जन्म स्थानमैक्सिको सिटी
age/आयु77 (at the time of death)
professsion/पेशारसायनज्ञ
family /परिवाररॉबर्टो मोलिना-पास्क्यूल/लियोनोर हेनरिकेज़ डी मोलिना
wife/पत्नीLuisa Y. Tan
achievement/उपलब्धिनोबेल प्राइज (1995)
religion/धर्मज्ञात नहीं
nationality/राष्ट्रीयतामैक्सिकन और अमेरिकी
Mario Molina

Mario Molina Biography in hindi

नोबेल प्राइज से सम्मानित मारियो मोलिना का जन्म 19 मार्च 1943 को मेक्सिको के मेक्सिको सिटी में हुआ था। उनके पिता नाम रॉबर्टो मोलिना पास्क्वेल एक वकील हुआ करते थे, और वहीं उनकी माँ नाम लियोनोर हेनरिकेज़ डी मोलिना है, जो की एक ग्रहणी थी। मारियो मोलिना के माता पिता शिक्षा को बहुत जरुरी मानते थे। उन्होंने अपने बेटे मारियो मोलिना को अच्छी शिक्षा देने में कोई कसार नहीं छोड़ी, शायद यही वजह है, की मारियो मोलिना को उनके 80वें जन्मदिन पर गूगल ने गूगल डूडल से उन्हें सम्मानित किया है।

उन्होंने अपनी शिक्षा National Autonomous University of Mexico से बीएस, University of Freiburg से एमएस और University of California, Berkeley से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है।

पर्यावरण विज्ञान में मारियो मोलिना का क्या योगदान था?

यू तो सब जानते है, की मारियो मोलिना ने पर्यावरण विज्ञान में सबसे बड़ी खोजों में से एक की खोज की, जिसके लिए नोबेल पुरुस्कार से भी सम्मानित किया गया। लेकिन ये सब कब हुआ, आइये जानते है।

मारियो मोलिना ने अपनी पीएचडी की डिग्री प्राप्त करने से पहले साल 1970 में अपने सहयोगी शेरवुड रोलैंड के साथ यह पता लगाया की, क्लोरोफ्लोरोकार्बन जिसे CFCs भी कहा जाता है, बाह पृथ्वी का कवच कहे जाने वाली परत ओज़ोन लेयर को कम कर रही है। बता दे क्लोरोफ्लोरोकार्बन यानि CFCs refrigeration और aerosol sprays में उपयोग करते थे। वही CFCs ओजोन लेयर को नुकसान पंहुचा रहा था। इसी को देखते हुए साल 1987 में मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए, और विश्व स्तर पर सीएफसी के उपयोग को समाप्त करने पर ज़ोर दिया।

मारियो मोलिना को वायुमंडल में उनकी खोज और भूमिका में उनके काम को सहारा गया। क्योकि यह खोज पर्यावरण विज्ञान में सबसे बड़ी खोजों में से एक की थी। जिसके बाद मारियो मोलिना को उनके योगदान के लिए सन 1995 में नोबेल पुरुस्कार प्राप्तकर्ता रहे, जिन्होंने यह पुरुस्कार उन्होंने अपने दो सहयोगिओं के साथ साझा किया।

Mario Molina award honor | मारियो मोलिना पुरस्कार सम्मान

  • रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार (1995) (शेरवुड रॉलैंड और पॉल क्रुटजन के साथ साझा)
  • विज्ञान के लिए अल्बर्ट आइंस्टीन विश्व पुरस्कार (1993)
  • पर्यावरणीय उपलब्धि के लिए टायलर पुरस्कार (1983)
  • स्वतंत्रता का राष्ट्रपति पदक (2013)
  • पर्यावरण विज्ञान और प्रौद्योगिकी में रचनात्मक प्रगति के लिए अमेरिकन केमिकल सोसायटी का पुरस्कार (1996)

some FAQ | कुछ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मारियो मोलिना कौन थे?

यह एक प्रसिद्ध मैक्सिकन रसायनज्ञ (chemist) थे, जिन्हे मुख्य रूप से पृथ्वी की ओजोन लेयर के रसायन विज्ञान पर उनके योगदान के लिए जाना जाता है।

मारियो मोलिना ने क्या खोज की?

मोलिना और उनके सहयोगी शेरवुड रोलैंड ने पाया कि क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFCs), ओजोन परत को कम कर रहे थे।

मारियो मोलिना को नोबेल पुरस्कार कब मिला था?

मोलिना ने दो सहयोगिओं शेरवुड रोलैंड और पॉल क्रुटजेन के साथ, 1995 में वायुमंडलीय रसायन विज्ञान पर उनके काम और ओजोन परत की कमी में सीएफसी की भूमिका की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मारियो मोलिना निधन कब हुआ?

7 अक्टूबर, 2020 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

See Also – इन्हें भी पढ़ें

indian youtube amit bhadana biography in hindi

नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम मारियो मोलिना को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?

Mr.Rathore

Hello, my name is Deep, I am a passionate writer who weaves words into captivating quotes, stories, poetry that evoke emotions and ignite the imagination in readers around the world.

Post a Comment

Previous Post Next Post