Rishab Shetty Biography In Hindi - जानिए कांतारा फिल्म से जाने जाते..

Rishab Shetty Biography In Hindi - जानिए कांतारा फिल्म से जाने जाते..

Who is Rishab Shetty- Rishab Shetty biography in hindi, Rishab Shetty story in hindi , age, DOB, parents, wife, film career awards and more. (ऋषभ शेट्टी कौन हैं- ऋषभ शेट्टी की जीवनी हिंदी में, ऋषभ शेट्टी की कहानी हिंदी में, उम्र, जन्मतिथि, माता-पिता, पत्नी, फिल्मी करियर पुरस्कार और बहुत कुछ)

Rishab Shetty biography in Hindi

Who is Rishab Shetty? | कौन हैं ऋषभ शेट्टी?

प्रशांत शेट्टी जिन्हे मुख्य रूप से ऋषभ शेट्टी के नाम से जाना जाता है यह एक भारतीय फिल्म निर्माता और अभिनेता है, जो मुख्य रूप से कन्नड़ सिनेमा में काम करते हैं। इनका जन्म 7 जुलाई 1983 को कर्नाटक के उडुपी जिला में हुआ था। ऋषभ शेट्टी 2022 में आई लॉकबस्टर फिल्म कांतारा में अपने अभिनय के लिए जाने जाते है। हाल ही में इन्हे दादा साहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2023 में सबसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Rishab Shetty biography in Hindi | ऋषभ शेट्टी के बारे में

real name/ असली नामप्रशांत शेट्टी
know for /जाने जातेऋषभ शेट्टी
DOB/जन्म तिथि 7 जुलाई 1983
birthplace/जन्म स्थानकेराडी, कुंदापुरा, कर्नाटक,
age/आयु39 साल (2022)
profession/पेशाअभिनेता और फिल्म निर्माता और लेखक
parents/माता-पितावाई भास्कर शेट्टी और लक्ष्मी शेट्टी
wife/पत्नीप्रगति शेट्टी
net-worth/नेट-वर्थ$ 5 मिलियन
active career/सक्रिय कैरियर2012 (तुगलक)
religion/धर्महिंदू
nationality/राष्ट्रीयताभारतीय
Rishab Shetty Biography In Hindi

Rishab Shetty story in Hindi | ऋषभ शेट्टी की कहानी

भारत में एक फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाले ऋषभ शेट्टी का जन्म 7 जुलाई 1983 को कर्नाटक के उडुपी जिले के कुंडापुरा तालुक के केराडी गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम वाई भास्कर शेट्टी और माँ का नाम लक्ष्मी शेट्टी है। उसके अलावा उनकी पत्नी का नाम प्रगति शेट्टी है, जिन्होंने 2017 में ऋषभ शेट्टी के साथ शादी की।

अगर बात करे इनकी शुरूआती शिक्षा की तो उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कुंडापुरा से की और बाद में बीकॉम करने के लिए विजया कॉलेज में दाखिला लिया। उन्होंने कुंडापुरा में यक्षगान नाटक करके अपनी थिएटर में जाना शुरू किया । बचपन से ही एक्टिंग का शोक उन्हें सफलता के मुकाम पर लिया। और एक अभिनेता बनने का सफर हुआ।

Rishab Shetty film career | ऋषभ शेट्टी का फ़िल्मी करियर

आज पुरे देश में अपनी पहचान बनाने वाले ऋषभ शेट्टी ने जब 12 साल पहले एक्टिंग का सफर शुरू किया, शायद तब किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन वह इतने बड़े सुपरस्टार बनेंगे और साउथ इंडस्ट्री का जाना माना नाम बन जायेगा। लेकिन आज ऋषभ शेट्टी एक फिल्म से ही पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। 2022 में आयी फिल्म ‘कांतारा’ से ऋषभ शेट्टी ने सबको हैरतअंगेज कर दिया है, इतनी तारीफ इसलिए हो रही है क्योंकि ऋषभ शेट्टी ने ‘कांतारा’ फिल्म में सिर्फ एक्टिंग ही नहीं की है, बल्कि उन्होंने इस फिल्म की कहानी भी लिखी है और खुद डायरेक्ट भी की है।

वैसे तो कांतारा फिल्म में प्रसिद्धि पाने वाले ऋषभ शेट्टी ने अपनी फिल्म करियर की शुरुआत 2012 में एक अभिनेता के रूप में Tuglak फिल्म से की, जहाँ उन्होंने विलन का रोल निभाया। इसके बाद उन्होंने Attahasa, Lucia और Ricky जैसी फिल्मो में शानदार काम किया लेकिन 2019 में आई साउथ मूवी बेल बॉटम में वह एक लीड रोल करते हुए नजर आये। इसके बाद उन्होंने Katha Sangama फिल्म को प्रोडूसर के तौर पर काम किया। देखते ही देखते ऋषभ शेट्टी एक अभिनेता और प्रोडूसर के रूप में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री एक जाना माना नाम बन गया।

एक्टर बनने के लिए बेची पानी की बोतल

दोस्तों आज ऋषभ शेट्टी जिस मुकाम पर खड़े है, वह उन्हें इतनी आसानी से नहीं मिली, इसके लिए उन्होंने पानी की बोतलें बेचना, होटल में काम भी किया। बतादे कि , एक्टर बनने के लिए ऋषभ शेट्टी ने जब थिएटर में जाना शुरू किया, तब उन्होंने अपना पहला प्ले कुंडापुरा में ही किया। उनका परफॉर्मन्स इतनी शानदार रही की धीरे-धीरे ऋषभ शेट्टी और नाटकों में काम करने लगे। अब उन्हें अपने आप पर पूरा विश्वास हो गया था की, अभनेता बनना अब उनके लिए ज्यादा दूर नहीं है। इसलिए कॉलेज के दिनों में ऋषभ शेट्टी पढ़ाई खर्चा निकलने के लिए पानी की बोतलें बेचना शुरू किया और रियल एस्टेट के फील्ड में भी काम किया। यहां तक कि कुछ समय तक ऋषभ शेट्टी ने होटल में भी काम किया।

किसी को लगता होगा की ऋषभ शेट्टी की किस्मत ने साथ दिया या उनका बेहतर समय चल रहा है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं क्योकि ऋषभ शेट्टी ने कई सालो की कड़ी मेहनत के जरिये अपने आप को बेहतर बनाया है, इस मुकाम को पाने में ऋषभ शेट्टी को 18 साल तक स्ट्रगल करना पड़ा। लेकिन आज वह साउथ के जाने माने अभिनेताओं अल्लू अर्जुन, विजय, राम चरण तेजा, नागार्जुन, और प्रभास जैसे बड़े दिग्गज अभिनेताओं में एक नाम अपना शामिल कर लिया है।

awards and honors | पुरस्कार और सम्मान

  • दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2023 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार – कन्नड़ (2017)
  • सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (2019)

FAQ | अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ऋषभ शेट्टी कौन है?

एक भारतीय अभनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक

कांतरा फिल्म में कितने करोडो की कमाई की?

करीब ₹400 करोड़ – ₹ 450 crore

ऋषभ शेट्टी का जन्म कब हुआ?

7 जुलाई 1983 को।

ऋषभ शेट्टी किस फिल्म के लिए मशहूर है।?

कांतरा

ऋषभ शेट्टी के पत्नी का नाम किया है?

प्रगति शेट्टी

see also – इन्हें भी पढ़ें

south actor mahesh babu biography in hindi

नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम ऋषभ शेट्टी को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?

Mr.Rathore

Hello, my name is Deep, I am a passionate writer who weaves words into captivating quotes, stories, poetry that evoke emotions and ignite the imagination in readers around the world.

Post a Comment

Previous Post Next Post