C. P. Gurnani Bio

C. P. Gurnani Bio

who is C. P. Gurnani?

who is C. P. Gurnani? | कौन हैं सी. पी. गुरनानी?

C. P. Gurnani (सी.पी गुरनानी) एक भारतीय उद्यमी (entrepreneur) हैं। जो वर्तमान में Tech Mahindra के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हैं। इनका जन्म 19 दिसम्बर 1958 को मध्य प्रदेश में हुआ था। सी.पी गुरनानी को वर्ष 2016 के लिए ‘नेशनल एसोसिएशन ऑफ साफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज’ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने यह पद बीवीआर मोहन रेड्डी के बाद ग्रहण किया। साथ ही गुरनानी को 2023 में द इकोनॉमिक टाइम्स ह्यूमन कैपिटल अवार्ड्स 2023 में दपीपल-फोकस्ड सीईओ ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया है।

OYO founder and owner biography in hindi

MBA chai wala biography

C. P. Gurnani – age, DOB, net-worth and more..

name/नामसी.पी गुरनानी
DOB/जन्म तिथि 19 दिसम्बर 1958
birthplace/जन्म स्थानमध्य प्रदेश
age/आयु64 साल
profession/पेशाउद्यमी (entrepreneur)
parents/माता-पिताज्ञात नहीं
wife/पत्नीज्ञात नहीं
net-worth/नेट-वर्थ5 मिलियन अमरीकी डालर (2023)
know for/जाने जातेTech Mahindra के CEO के रूप में
award/पुरस्कार द इकोनॉमिक टाइम्स ह्यूमन कैपिटल अवार्ड्स 2023 में दपीपल-फोकस्ड सीईओ ऑफ द ईयर अवार्ड
hometown/गृहनगरनीमच, मध्य प्रदेश, भारत
religion/धर्महिंदू
nationality/राष्ट्रीयताभारतीय
C. P. Gurnani

early life and education | प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

भारत की दिग्गज उद्यमी में शामिल गुरनानी का जन्म मध्य प्रदेश के एक छोटे से शहर नीमच में हुआ था, और उन्होंने अपना प्रारंभिक जीवन राजस्थान के चित्तौड़गढ़, कोटा और जयपुर में बिताया। उनके पिता का नाम सतीश गुरनानी है।इनके परिवार के जानकारी उपलब्ध तो नहीं है, लेकिन अगर बात करे उनकी शिक्षा की तो उनके पास राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राउरकेला से केमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री है।

career | करियर

19 दिसंबर, 1958 को मध्य प्रदेश जन्मे सी पी गुरनानी ने टेक महिंद्रा में कई परिवर्तन किये जिसके बाद कंपनी का विस्तार देखा गया। 24 अक्टूबर, 1986 में जब टेक महिंद्रा की स्थापना आनंद महिंद्रा द्वारा की गई तब सी पी गुरनानी नवंबर 2004 में टेक महिंद्रा में शामिल हुए, और अपने कार्य में कंपनी में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले कंपनी को महिंद्रा ब्रिटिश टेलीकॉम के रूप में जाना जाता था। tech mahindra में शामिल होने से पहले सीपी गुरनानी HCL, Perot Systems (India) Limited, Hewlett Packard Limited, और HCL Corporation Ltd के साथ काम कर चुके है। अपने 35 साल के करियर में उन्हें साल 2016 को tech mahindra के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में नियुक्त किया।

C. P. Gurnani net-worth

जानकारी के अनुसार, सीपी गुरनानी की कुल संपत्ति 2022 तक लगभग करीब 5 मिलियन अमरीकी डालर (2022 तक) है। वही सीईओ के रूप इनकी टेक महिंद्रा कंपनी 6 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कंपनी है।

awards and honors | पुरस्कार और सम्मान

  • द इकोनॉमिक टाइम्स ह्यूमन कैपिटल अवार्ड्स 2023 में पीपल-फोकस्ड सीईओ ऑफ द ईयर अवार्ड
  • सिंधी चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा ‘उत्कृष्ट नागरिक पुरस्कार’
  • रेमंड सीईओ फोरम इंडिया अवार्ड्स 2022 में ‘सीईओ ऑफ द ईयर’ पुरस्कार
  • द इकोनॉमिक टाइम्स एशियन बिजनेस लीडर्स कॉन्क्लेव 2022 में ‘मोस्ट इंस्पायरिंग बिजनेस लीडर ऑफ एशिया’
  • ज़ी बिज़नेस द्वारा 2022 में ‘बिज़नेस आइकॉन ऑफ़ इंडिया’
  • 2021 में SKOCH Group और CAII द्वारा CEO’s Choice ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’
  • 2021 में वरिंडिया द्वारा ‘आइकॉन ऑफ इंडिया’ की मान्यता
  • 2021 में CNN News 18 द्वारा ‘नए भारत के प्रभावशाली नेता’
  • द इकोनॉमिक टाइम्स सीईओ कॉन्क्लेव 2021 में ‘इंस्पायरिंग सीईओ’
  • VARINDIA Brandbook 2020 द्वारा ‘टेक्नोलॉजी आइकॉन ऑफ इंडिया’ की मान्यता
  • बिजनेस टुडे ‘सर्वश्रेष्ठ सीईओ’ पुरस्कार (आईटी और आईटीईएस श्रेणी) 2019
  • ‘कॉर्पोरेट लीडर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार – 14वां (आई-एसीई) पुरस्कार 2018
  • वॉल स्ट्रीट जर्नल सीईओ काउंसिल 2016 के हिस्से के रूप में शीर्ष 100 वैश्विक सीईओ में सूचीबद्ध
  • 2016 में एशिया वन ग्लोबल इंडियन ऑफ द ईयर – टेक्नोलॉजी’

See Also – इन्हें भी पढ़ें

micromax founder rahul sharma biography in hinid

नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम सीपी गुरनानी को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?

Mr.Rathore

Hello, my name is Deep, I am a passionate writer who weaves words into captivating quotes, stories, poetry that evoke emotions and ignite the imagination in readers around the world.

Post a Comment

Previous Post Next Post