Larry Page Biography in Hindi | कौन है, गूगल का संस्थापक

Larry Page Biography in Hindi | कौन है, गूगल का संस्थापक

Larry Page Biography in Hindi – दोस्तों जो आज आप गूगल का इस्तेमाल करते हो, क्या आप जानते हो की, दुनिया की सबसे बड़ी कंपिनयों में से एक गूगल का मालिक कौन है? आज के इस पोस्ट में आपको गूगल के मालिक और उनसे जुडी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी आपको बताएँगे। और साथ ही जानेंगे उनके जीवन के बारे में। तो चलिए जानते है।

कौन है, गूगल का मालिक लैरी पेज ?

लॉरेंस एडवर्ड पेज एक अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक और उद्योगपति हैं, जो गूगल (Google) के संस्थापक के रूप में जाने जाते है। इनका जन्म 26 मार्च 1973 को अमेरिका में हुआ था। इन्होने सर्गी ब्रिन के साथ मिलकर गूगल की स्थापना 4 सितम्बर साल 1998 को की, जो आज दोनों अक्सर ही “Google Guys” के नाम से जाने जाते हैं। लैरी पेज फ़ोर्ब्स के 100 और सर्वश्रष्ठ 20 अमीरो की सूचि में शामिल है, जो वर्त्तमान में $82.2 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ 10वें सबसे अमीर व्यक्ति है।

Larry Page information in Hindi – age, DOB, net worth, and more…

full name/नामलॉरेंस एडवर्ड पेज
Nickname/उपनामलैरी पेज
DOB/जन्म तिथि 26 मार्च 1973
birthplace/जन्म स्थानलांसिंग, मिशिगन, यू.एस.
age /आयु49 साल (2022)
profession/पेशावैज्ञानिक और उद्योगपति
family/परिवारमाता – ग्लोरिया पेज
पिता – कार्ल विक्टर पेज
wife/पत्नीलुसिंडा साउथवर्थ
net-worth/नेट-वर्थलगभग 82 बिलियन डॉलर ( 11/2/2023)
famous for/प्रसिद्धगूगल के संस्थापक के रूप में
world rank/विश्व रैंक#10th
nationality/राष्ट्रीयताअमेरिकन
Larry Page in Hindi

Larry Page life story in Hindi | लैरी पेज की जीवन कहानी

गूगल कंपनी को दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक बनाने वाले लैरी पेज का जन्म 26 मार्च 1973 को अमेरिका में हुआ था। परिवार में उनके पिता का नाम कार्ल विक्टर पेज और माता का नाम ग्लोरिया पेज है। लैरी पेज बताते है की उनका परिवार कंप्यूटर साइंस से जुड़ा हुआ था तथा उनके घर में अक्सर कंप्यूटर से रेलेटेड चीजे बिखरी रहती थी। आगे चलकर लैरी को भी कंप्यूटर साइंस में काफी दिलचस्पी हो गई और देखते ही देखते उन्होंने इस फिल्ड में अपना करियर बना लिया।

उन्होंने छोटी सी ही उम्र में ही बिज़नेस मैन बनने का ठान लिया था, इसलिए उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ओकेमोस मॉन्टेसरी स्कूल से पूरी करने के बाद East Lansing High School से शिक्षा प्राप्त की। इनके बाद लैरी पेज ने यूनिवर्सिटी ऑफ़ मिशिगन से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में ऑनर्स के साथ बैचलर ऑफ़ साइंस की डिग्री और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की।

google CEO sundar pichai biography in hindi

Larry Page biography in Hindi | सफलता की शुरुआत

स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के दौरान लैरी पेज की मुलाकात गूगल के co founder के रूप में जाने जाते सर्गी ब्रिन से हुई, जहा दोनों ने मिलकर ऐसे अल्गोरिथम को खोजने में लग गए जहाँ सभी वेबसाइट को एक साथ लिंक किया जा सके और पेज के हिसाब से उनकी रैंक दी जाये। इसलिए लैरी और सर्गी ब्रिन ने पीएचडी के रीसर्च टॉपिक world wide web को चुना और अपने काम पर लग गए।

दोनों में अपनी कड़ी मेहनत और अपने जस्बे को आगे ले जाते हुए उन्होंने वह सफलता पा ली जिसे वह दोनों चाहते थे। 4 सितम्बर साल 1998 में उन्होंने google .inc नाम से सर्च इंजन बनाया और लॉन्च किया। देखते ही देखते गूगल कुछ वर्षो में ही दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी बन गई। लैरी पेज और सर्गी ब्रिन को यह अंदाजा नहीं था, की जल्द ही इनके द्वारा बनाया गया गूगल आज सबसे प्रसिद्ध और सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाला सर्च इंजन बन जायेगा। इसके साथ ही लैरी और ब्रिन ने दुनिया के youngest बिलिनियर बनने का कीर्तिमान स्थापित किया।

गूगल इतनी बड़ी इंटरनेट कंपनी है कि, विश्व के सबसे धनी व्यक्तिओं में शामिल एलन मस्क का कहना है की गूगल आज के समय में इतनी बड़ी कंपनी है की, उसपर चढ़ा तो जा सकता है, लेकिन उस तक पंहुचा नहीं जा सकता।

FAQ

लैरी पेज कौन है ?

गूगल के संस्थापक

लैरी पेज की संपत्ति कितनी है?

करीब 82 बिलियन डॉलर

लैरी पेज का उम्र कितनी है?

साल 2022 के अनुसार 49 वर्ष है।

लैरी पेज के पिता का नाम क्या है?

कार्ल विक्टर पेज

लैरी पेज की वाइफ कौन है?

लुसिंडा साउथवर्थ

see also – इन्हें भी पढ़ें

world richest man bill gates biography in hindi

नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम लैरी पेज को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?

Mr.Rathore

Hello, my name is Deep, I am a passionate writer who weaves words into captivating quotes, stories, poetry that evoke emotions and ignite the imagination in readers around the world.

Post a Comment

Previous Post Next Post