Vineeta Singh Biography in Hindi | विनीता सिंह की जीवनी

Vineeta Singh Biography in Hindi | विनीता सिंह की जीवनी

Vineeta Singh Biography in Hindi

Vineeta Singh – हाल ही में शुरू हुआ शार्क टैंक इंडिया में आपने शुगर कॉस्मेटिक की फाउंडर विनीता सिंह को तो जरूर देखा होगा, क्योंकि इनकी कंपनी के प्रोडक्ट की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देख विनीता सिंह ने भी काफी लोकप्रियता हासिल की है। इसलिए आज के इस पोस्ट में आपको विनीता सिंह की उम्र, जीवनी, कैरियर संपत्ति आदि सभी जानकारी जानने को मिलेगी। तो चलिए जानते हैं विनीता सिंह की सफलता के बारे में।

विनीता सिंह एक भारतीय उद्यमी हैं, जो मुख्य तौर पर SUGAR Cosmetics के संस्थापक के रूप में जानी जाती हैं। इनका जन्म साल 1983 को राजधानी दिल्ली में हुआ था। विनीता सिंह आज भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया में शुगर कॉस्मेटिक की संस्थापक के रूप में मशहूर हैं, जिनकी नेटवर्क वर्तमान में 9 मिलियन से अधिक है। यही नहीं उन्होंने बिजनेस रिलेटेड एक भारतीय रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया में एक जज के रूप में नजर आई हैं। यही नहीं 2019 में विनीता सिंह को स्टार्टअप ऑफ द ईयर के लिए entrepreneur अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

Vineeta Singh Biography – age, net worth, DOB, and more

name/नामविनीता सिंह
know for/जानी जातीsUGAR cosmetic की संस्थान के रूप में
DOB/जन्म तिथिसाल 1983 को
birthplace/जन्म स्थानदिल्ली,भारत
age/उम्र38 साल
profession/पेशाभारतीय उद्यमी
family/परिवारज्ञात नहीं
husband/पतिकौशिक मुखर्जी
net-worth/नेट-वर्थ9.1 मिलियन
sUGAR cosmetic Launch/शुरू2012
Judge/जजशार्क टैंक इंडिया
religion /धर्महिंदू
nationality/राष्ट्रीयताभारतीय

कैसे बना sUGAR cosmetic इंडिया के टॉप कॉस्मेटिक ब्रांड में से एक

अगर बात की जाए शुगर कॉस्मेटिक की तो SUGAR cosmetic की शुरुआत तब हुई जब विनीता सिंह ने अपने दो अन्य व्यवसाय को शुरू करने में असफल हुई। उन्होंने अपने नए व्यवसाय को शुरू करने के लिए एक करोड़ की नौकरी ठुकरा दी क्योंकि वह अपना खुद का बिजनेस करना चाहती थी, जिसके चलते उन्होंने अपने पति कौशिक मुखर्जी के साथ अपना अन्य तीसरा स्टार्टअप शुरू किया।

जहां महिलाओं के लिए भारत में कॉस्मेटिक प्रोडक्ट खोजने में समस्या होती थी तो वह अंत में विदेशी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती थी। ऐसे में भारतीय प्रोडक्ट डिमांड बहुत कम थी, जिसके चलते विनीता सिंह ने इंडिया में भारतीय कॉस्मेटिक ब्रांड SUGAR को 2012 में लांच किया और देखते ही देखते सिर्फ 5 सालों में यह ब्यूटी ब्रांड भारत के टॉप कॉस्मेटिक ब्रांड में से एक बन गया। जानकारी के अनुसार आज विनीता सिंह द्वारा शुरू किया गया शुगर कॉस्मेटिक ब्रांड की नेटवर्क वर्तमान में 300 करोड़ से अधिक है तथा 130 से अधिक शहरों में 2500 से अधिक ब्रांडेड आउटलेट हैं।

शार्क टैंक इंडिया की हिस्सा है, विनीता सिंह

हाल ही में 2021 में शुरू हुआ शार्क टैंक इंडिया भारत में काफी पॉपुलर हो रहा है, और क्यों ना हो यह भारत में नए युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने के लिए जो मदद करता है। और इस शो को चलाने वाले कई जज शामिल होते हैं इसमें से एक हैं विनीता सिंह जो एक निवेशक के रूप में शार्क टैंक इंडिया की जज बनी हुई है।

FAQ

विनीता सिंह कौन है?

सिंह एक भारतीय महिला उद्यमी है, और शुगर कॉस्मेटिक की संस्थापक हैं।

विनीता सिंह की नेटवर्क कितनी है?

करीब 60 करोड़ 2022 के अनुसार।

विनीता सिंह ने शुगर कॉस्मेटिक की शुरुआत कब की?

साल 2012 में।

विनीता सिंह के पति का नाम क्या है?

कौशिक मुखर्जी।

see also – इन्हें भी पढ़ें

ritesh agarwal biography in hindi

warren Buffett biography in hindi

नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम विनीता सिंह को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?

Mr.Rathore

Hello, my name is Deep, I am a passionate writer who weaves words into captivating quotes, stories, poetry that evoke emotions and ignite the imagination in readers around the world.

Post a Comment

Previous Post Next Post