Guru Randhawa Biography in Hindi | भारत का धांसू सिंगर

Guru Randhawa Biography in Hindi | भारत का धांसू सिंगर

Guru Randhawa Biography in Hindi – age, family, net worth, songs, career, songs list, and achievements (गुरु रंधावा की जीवनी हिंदी में – उम्र, परिवार, कुल संपत्ति, गाने, करियर, गानो की सूची और उपलब्धियां )

गुरु रंधावा कौन है? (Who is Guru Randhawa)

गुरु रंधावा जिनका पूरा नाम गुरशरणजोत सिंह रंधावा है, यह एक भारतीय गायक, गीतकार और संगीतकार हैं, जो पंजाबी और बॉलीवुड म्यूजिक से जुड़े हुए हैं। इनका जन्म 30 अगस्त 1991 को पंजाब में हुआ था। यह भारत के टॉप सिंगर्स में से एक है, जिनके गाने दुनिया भर में प्रसिद्ध है। गुरु रंधावा “लाहौर”, “पटोला”, “दारु वारगी”, “सूट”, “बन जा रानी”, “मेड इन इंडिया”, “ईशारे तेरे, ” और “स्लोली स्लोली” जैसे गानो के लिए जाने जाते है। इसके अलावा साल 2020 में रंधावा को स्लोली स्लोली गाने के लिए Punjabi Music Best pop Vocalist (Male) Award से सम्मानित किया गया था।

Guru Randhawa Biography in Hindi – wiki, age, GF, and more.

name/नामगुरु रंधावा
nickname/उपनामगुरु
dOB/जन्म तिथि30 अगस्त 1991 (नूरपुर, गुरदासपुर जिला, पंजाब)
age/उम्र32 साल (2022)
profession/पेशागायक गीतकार संगीतकार
family/परिवारज्ञात नहीं
GF/प्रेमिकाज्ञात नहीं
net-worth/नेट-वर्थ$5.5 मिलियन
height/ऊंचाई1.64 m
first song/पहला गानासेम गर्ल
awards/पुरस्कारIIFA Award for Best Music Director
religion/धर्मसिख
nationality/राष्ट्रीयताभारतीय
Guru Randhawa

Birth and Education of Guru Randhawa (गुरु रंधावा का जन्म और शिक्षा)

भारत में अपनी आवाज़ से जलवा बिखेरने वाले गुरु रंधावा की कहानी की शुरुआत 30 अगस्त 1991 को पजाब के नूरपुर, गुरदासपुर जिले से हुई। रंधावा के परिवार से सम्बंधित कोई खास जानकारी तो नहीं है, लेकिन इनका एक बड़ा भाई है जिसका नाम रमनीक रंधावा है। गुरु रंधावा को बचपन से ही म्यूजिक में काफी शोक रहा है, जिसके चलते वह अपना करियर एक सिंगर के रूप में बनाना चाहते है। शुरू में उन्होंने गुरदासपुर में छोटे शो करके शुरुआत की और फिर दिल्ली में छोटे छोटे फंक्शन और समारोहों में प्रदर्शन करना शुरू किया। उन्होंने दिल्ली में रहकर अपनी MBA की पढ़ाई पूरी की।

Guru Randhawa Singing Career (गुरु रंधावा सिंगिंग करियर)

गुरु के नाम से जाने जाते गुरु रंधावा ने एक सिंगर के रूप में अपना पहला गाना “सेम गर्ल“गया, जहा रंधावा ने यह गाना अर्जुन के साथ गाया था। इसके बाद गुरु ने कई गाने गाये जिसमे उन्होंने छड़ गयी, आई लाइक यू, जैसे गानो में अपनी आवाज़ दी। लेकिन रंधावा को म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान तब मिली जब उन्होंने साल 2015 में ‘पटोला” गाने को रीलीज़ किया। यह गाना लोगों के बिच इतना पॉपुलर हुआ की, इसी गाने से रंधावा ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक शानदार प्रदर्शन करते रहे।

उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन गाने दिए। जिसमे फैशन, तू मेरी रानी, सूट, हाई रेटेड गबरू, लाहौर, राते कमाल है, मेड इन इंडिया, इशारे तेरे, डाउनटाउन, और तेरे ते जैसे और भी गाने शामिल है। उन्होंने साल 2019 स्लोली स्लोली प्रस्तुत किया जो की इस गाने के आते ही यह गाना इतना पॉपुलर हुआ की, साल 2020 में रंधावा इस सॉन्ग के लिए Punjabi Music Best pop Vocalist (Male) Award से सम्मानित किया गया था।

guru randhawa song list (गुरु रंधावा के गाने की सूची)

  • 2013 – सेम गर्ल
  • 2013 – आई लाइक यू
  • 2015 – पटोला
  • 2016 – फैशन
  • 2016 – तू मेरी रानी
  • 2017 – सूट
  • 2017 – हाई रेटेड गबरू
  • 2017 – लाहौर
  • 2018 – इशारे तेरे
  • 2018 – तेरे ते
  • 2019 – स्लोली स्लोली
  • 2019 – इश्क तेरा
  • 2020 – नाच मेरी रानी
  • 2020 – सूरमा सूरमा

award (पुरस्कार)

2019 – सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक के लिए IIFA अवार्ड
2016 – सर्वश्रेष्ठ जोड़ी/समूह के लिए पंजाबी संगीत पुरस्कार
2019 – वर्ष के श्रोताओं की पसंद के एल्बम के लिए मिर्ची संगीत पुरस्कार
2020 – पंजाबी संगीत सर्वश्रेष्ठ पॉप वोकलिस्ट (पुरुष) पुरस्कार

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गुरु का असली नाम क्या है?

गुरशरणजोत सिंह रंधावा।

गुरु रंधावा इतना प्रसिद्ध क्यों है?

वह अपने पंजाबी और हिंदी गांव के प्रसिद्ध है।

रंधावा का जन्म कब हुआ था?

30 अगस्त 1991

रंधावा की उम्र कितनी है?

32 साल (2022)

see also – इन्हे भी पढ़े

Sarvepalli Radhakrishnan biography in hindi

नोट- यह संपूर्ण बायोग्राफी का श्रय हम गुरु रंधावा को देते हैं क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?

Mr.Rathore

Hello, my name is Deep, I am a passionate writer who weaves words into captivating quotes, stories, poetry that evoke emotions and ignite the imagination in readers around the world.

Post a Comment

Previous Post Next Post