Nagarjuna Biography In Hindi | अभिनेता नागार्जुन की जीवनी

Nagarjuna Biography In Hindi | अभिनेता नागार्जुन की जीवनी

नागार्जुन की जीवनी – उम्र, जन्मतिथि, करियर, पत्नी, फिल्म डेब्यू, अभिनय करियर और पुरस्कार ( Nagarjuna Biography in Hindi – age, DOB, career, wife, Film debut, acting career and awards )

नागार्जुन कौन है? (Who is actor Nagarjuna)

अक्किनेनी नागार्जुन राव जिन्हें नागार्जुन के नाम से भी जाना जाता है, यह एक भारतीय फिल्म अभिनेता, निर्माता, टेलीविजन और उद्यमी हैं, जो मुख्य रूप से साउथ फिल्म इंडस्ट्री तथा भारत में अपने अभिनय के लिए मशहूर है। इनका जन्म 29 अगस्त 1959 को मद्रास में हुआ था। इन्होने साल 1986 में एक मुख्य अभिनेता के रूप तेलगु फिल्म vikram से अपने करियर की शुरुआत की। मास, रगाड़ा, डॉन, राजांना तथा और भी नागार्जुन की प्रमुख फिल्मे है। नागार्जुन ने कुछ हिंदी और तमिल भाषा की फिल्मों के साथ, मुख्य रूप से तेलुगु में 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें नौ राज्य नंदी पुरस्कार, तीन फिल्मफेयर पुरस्कार साउथ और दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से समान्नित किया गया है।

nagarjuna biography in hindi (अभिनेता नागार्जुन की जीवनी)

name/नामअक्किनेनी नागार्जुन राव
nickname/उपनामनागार्जुन
dOB/जन्म तिथि29 अगस्त 1959
age/उम्रउम्र 63 (2022)
profession/पेशाफिल्म अभिनेता, निर्माता, टेलीविजन और उद्यमी
family/परिवारपिता- अक्किनेनी नागेश्वर राव
माता – अन्नपूर्णा अक्किनेनी
भाई-बहन – अक्किनेनी वेंकट, सरोजा अक्किनेनी, सत्यवती अक्किनेनी, नागा सुशीला
पत्नी – लक्ष्मी दग्गुबाती (एम. 1984-1990) अमला अक्किनेनी (एम.1992)
बच्चे – नागा चैतन्य, अखिल अक्किनेनी
net-worth/नेट-वर्थ$410 मिलियन (2022)
career start/करियर की शुरुआत1986 – वर्तमान
religion/धर्महिन्दू
nationality/राष्ट्रीयताभारतीय

akkineni nagarjuna biography in hindi

अक्किनेनी नागार्जुन का जन्म 29 अगस्त 1959 को मद्रास जो की अब चेन्नई के नाम से जाना जाता है, में एक तेलुगु परिवार में हुआ। नागार्जुन का परिवार आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के रामपुरम का रहने वाला है। इनके पिता का नाम अक्किनेनी नागेश्वर राव है, जो की एक खुद भी फिल्म अभिनेता थे। और उनकी माँ का नाम अन्नपूर्णा है, जो की एक फिल्म निर्माता थी।

अगर बात करे उनकी शुरुआती शिक्षा की तो उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा हैदराबाद पब्लिक स्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा लिटिल फ्लावर जूनियर कॉलेज, हैदराबाद से की। बाद में उन्होंने अपनी मैकेनिकल इंजीनियरिंग का एक वर्ष मद्रास के अन्ना विश्वविद्यालय, गुइंडी के इंजीनियरिंग कॉलेज से पूरा किया और पूर्वी मिशिगन विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.एस. की उपाधि प्राप्त की।

फिल्म करियर

साउथ फिल्मों में अपनी शोहरत पाने वाले नागार्जुन ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत फिल्म Velugu Needalu और Sudigundalu से एक बाल कलाकार के रूप में की। लेकिन इसके बाद नागार्जुन ने साल 1986 में Vikram फिल्म में एक मुख्य भूमिका के साथ आपने अभिनय की शुरुआत की। उन्होने 1986 से लेकर साल 2000 तक कई फिल्मो में काम किया। उन्हें अपने शुरूआती करियर में ही कई सुपरहिट फिल्मो के जरिये लोकप्रियता हासिल हुई, जिसके चलते वह जल्द ही साउथ के जाने माने अभिनेता बन गए।

इसके बाद नागार्जुन ने साल 2004 में सुपरहिट फिल्म रही mass में गजब का अभिनय किया, जहाँ उन्होंने गणेश नाम की भूमिका निभाई। इसके बाद नागार्जुन ने 2007 में आई फिल्म don में भी शानदार किरदार निभाया। उन्होंने king, kedi, gaganam, rajanna जैसी फिल्मो से प्रसिद्धि पाई। यही नहीं उन्होंने अपने करियर में वो उपलब्धि हासिल की है, जिससे सॉउथ और अन्य फिल्म इंडस्ट्री में बड़े बड़े कलाकार भी हासिल नहीं कर पाए। नागार्जुन अपने बेटे नागा चैतन्य और अखिल अक्किनेनी के साथ कुछ फिल्मो में दिखाई दिए है, जिसकी वजह से नागार्जुन अक्सर सुर्खियों में रहते है।

इनकी हाल ही में आई फिल्म Wild Dog, Bangarraju, The Ghost, ने काफी कमाई की। वर्तमान में नागार्जुन साउथ इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता है, जिनके प्रशंसक आपको भारत में ही नहीं बल्कि पुरे देश विदेश में देखने को मिलेंगे।

पुरस्कार

  • सिनेमा पुरस्कार – 2006, 2012, 2013
  • फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार दक्षिण – 1996, 1997, 2014
  • नंदी पुरस्कार – 2000, 2002, 2006
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार – 1997, 1998
  • दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार – 2012, 2015
  • आईफा उत्सवम – 2017

see also – इन्हें भी पढ़ें

dhyan chand biography in hindi

नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम अक्किनेनी नागार्जुन को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?

Mr.Rathore

Hello, my name is Deep, I am a passionate writer who weaves words into captivating quotes, stories, poetry that evoke emotions and ignite the imagination in readers around the world.

Post a Comment

Previous Post Next Post