Vijay (Actor) Biography in Hindi | साउथ फिल्म अभिनेता विजय

Vijay (Actor) Biography in Hindi | साउथ फिल्म अभिनेता विजय

Vijay (Actor) Biography In Hindi – Wife, Age, Family, DOB, Net-Worth, Movie Career, Awards And Achievements, And More ( विजय जीवनी हिंदी में – पत्नी, उम्र, परिवार, जन्मदिन, कुल संपत्ति, फिल्म कैरियर, पुरस्कार और उपलब्धियां, और बहुत कुछ )

who is Actor Vijay | कौन हैं अभिनेता विजय?

थालापति विजय जिन्हें विजय के नाम से भी जाना जाता है, यह एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से साउथ फिल्मों में दिखाई देते हैं। इनका जन्म 22 जून 1974 को तमिलनाडु में स्थित मद्रास में हुआ था। विजय ने अपनी फिल्म करियर की शुरुआत साल 1992 में नालय थिरपू से की। इसके बाद उन्होंने पुली, सरकार और सुपरहिट फिल्म मास्टर जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। साउथ इंडस्ट्री में विजय भारत के सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्हें 2020 में फेवरेट हीरो के लिए जी साइन अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

वर्तमान में थलापति विजय साउथ इंडस्ट्री के साथ-साथ भारत के जाने-माने फिल्म अभिनेता हैं, इनकी हर फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होती है। उनके फैंस बड़ी मात्रा में मौजूद हैं, जहा इनकी फिल्मों को खूब पसंद किया जाता है।

Vijay (Actor) Biography in Hindi – age, wife, DOB and more..

question (प्रश्न)answer (उत्तर)
Name/नामविजय
DOB/जन्म तिथि22 जून 1974 को (तमिलनाडु, मद्रास)
age/उम्र48 साल (2022)
profession/पेशा एक भारतीय फिल्म अभिनेता
parents/माता-पिताएस.ए चंद्रशेखर / शोभा चंद्रशेखर
wife/पत्नीसंगीता सोर्नलिंगम
net-worth/कुल मूल्य$ 57 मिलियन (2022)
famous for/प्रसिद्ध साउथ एक्टर
religion/धर्महिंदू
first film/पहली फिल्म1992 (नालय थिरपू)
nationality/राष्ट्रीयताभारतीय
Vijay (Actor) Biography in Hindi

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

सुपरस्टार विजय का जन्म 22 जून 1974 को तमिलनाडु के मद्रास में हुआ था, जिसे अब चेन्नई के नाम से जाना जाता है। उनके पिता का नाम एस.ए चंद्रशेखर है, जो कि एक तमिल फिल्म निर्देशक हैं, तथा उनकी मां का नाम शोभा चंद्रशेखर है जो कि एक पार्श्व गायक और कर्नाटक गायका है। इसके अलावा विजय के परिवार में उनकी बहन विद्या थी, जिसकी दो वर्ष की आयु में ही मृत्यु हो गई।

अगर बात करें विजय की शुरुआती पढ़ाई की उन्होंने अपने शुरुआती पढ़ाई कोडबक्कम में स्थित मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल और बाद में विरुगमबक्कम में बाललोक मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल से अपनी शिक्षा प्राप्त की और बाद में विजय ने अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए लोयला कॉलेज से विजुअल कम्युनिकेशंस में डिग्री हासिल की।

फिल्म से सुपरस्टार बनने तक की कहानी

विजय ने अपनी फिल्म करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में साल 1984 को vetri फिल्म से की। और 1988 तक उन्होंने कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में भूमिका निभाकर शानदार अभिनय प्रस्तुत किया। इसके बाद विजय को साल 1992 में मुख्य भूमिका और लीड रोल के लिए naalaiya theerpu फिल्म में जगह मिली। इसके बाद उन्होंने साल 1993 से लेकर साल 2014 तक कई फिल्मों में काम किया।

लेकिन विजय को अपनी असली पहचान तब मिली जब उन्हें साल 2015 में आई फिल्म पुली में एक लीड एक्टर का किरदार मिला। उन्होंने इस फिल्म में गजब का किरदार निभाकर भारतीय प्रशंसकों में अपनी जगह बनाई। यहीं से विजय की सफलता की कहानी शुरू हुई और धीरे-धीरे साउथ इंडस्ट्री के सुपरहिट एक्टरों में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने 2016 में theri फिल्म से भी काफी लोकप्रियता हासिल की।

साथ ही उन्होंने mersal (2017) फिल्म से कई फिल्म इंडस्ट्री को प्रभावित किया । विजय को इस फिल्म में शानदार अभिनय करने के चलते कई फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। थलापति विजय यहीं नहीं रुके क्योंकि उन्होंने 2018 में आई फिल्म सरकार 2021 में मास्टर और साथ ही 2022 में आई फिल्म beast में थालापति विजय को काफी पसंद किया गया। उनके द्वारा की गई फिल्म लोगों को काफी पसंद आई जिसके चलते विजय साउथ इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय एक्टर बन गए। शायद यही कारण है, कि थलापति विजय साउथ फिल्मों में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं।

film career

  • 1984 – वेट्री
  • 1992 – नालय थीर्पू
  • 1996 – कोयम्बटूर माप्ले
  • 1997 – लव टुडे
  • 2001 – बद्री
  • 2001 – फ्रेंड्स
  • 2010 – सुरा
  • 2015 – पुलि
  • 2017 – मेर्सल
  • 2018 – सरकार
  • 2019 – बिगिल
  • 2021 – मास्टर
  • 2022 – बीस्ट

net worth 2022

जानकारी के अनुसार थलापति विजय की कुल संपत्ति यानी नेटवर्क, 2022 के अनुसार 57 मिलियन अमेरिकन डॉलर है, जो भारतीय रुपए में लगभग 417 करो रुपए हैं। विजय की एक महीने कमाई 3 करोड़ है, वही उनकी एक साल की कमाई लगभग 50 करोड़ रुपए है। विजय की कमाई का मुख्य स्रोत उनके द्वारा की गई सुपरहिट फिल्में है, जहां वह एक फिल्म के लिए 18 से 20 करोड़ रुपया लेते हैं। इसके अलावा वह टीवी में किए गए विज्ञापन से भी कमाई करते हैं।

vijay wife

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार हीरो थलापति विजय की पत्नी का नाम संगीता सोर्नलिंगम है। वर्तमान में इनके दो बच्चे हैं, जिसमें बेटे का नाम जेसन संजय और बेटी का नाम दिव्या शाशा है।

FAQ

सुपरस्टार विजय कौन है?

एक साथ अभनेता है।

विजय की उम्र क्या है?

2022 के अनुसार विजय की उम्र 48 वर्ष है।

विजय की पत्नी का क्या नाम है?

संगीता सोर्नलिंगम

Vijay का पूरा नाम क्या है?

थालापति विजय

विजय के पिता का क्या नाम है?

एस.ए चंद्रशेखर

विजय का जन्म कब हुआ था?

22 जून 1974 को (तमिलनाडु के मद्रास में )

see also – इन्हे भी पढ़े

south actor ram charan biography and fiilm career in hindi

नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम south अभिनेता विजय को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?

Mr.Rathore

Hello, my name is Deep, I am a passionate writer who weaves words into captivating quotes, stories, poetry that evoke emotions and ignite the imagination in readers around the world.

Post a Comment

Previous Post Next Post