Fazel Atrachali Biography in Hindi | फजल अत्राचली की जीवनी

Fazel Atrachali Biography in Hindi | फजल अत्राचली की जीवनी

फ़ज़ल अत्राचली का जीवन परिचय – आयु, कुल संम्पत्ति, जन्म तिथि, रिकॉर्ड, कबड्डी टीम, और, पीकेएल कैरियर ( Fazel Atrachali Biography in Hindi – age, net worth, DOB, records, kabaddi team, and, PKL career )

फजल अतराचली कौन है? ( Who is Fazel Atrachali )

फजल अत्राचली जिन्हें कबड्डी में सुल्तान के नाम से भी जाना जाता है, यह एक पेशेवर इरानी कबड्डी खिलाड़ी है जो वर्तमान में विवो प्रो कबड्डी लीग में यू मुंबा और ईरानी राष्ट्रीय कबड्डी के सदस्य हैं। इनका जन्म 29 मार्च 1992 को ईरान में हुआ था। यह वर्तमान में प्रो कबड्डी लीग में यू मुंबा के कप्तान के तौर पर डिफेंडर हैं। इन्होंने अपने कबड्डी करियर के 106 मैचों में 323 पॉइंट्स हासिल किए हैं। फजल कबड्डी इतिहास के सबसे सफल डिफेंडर में से एक है, जिनका नाम वर्ल्ड के टॉप डिफेंडर में गिना जाता है।

Fazel Atrachali Biography in Hindi- age, DOB and more

question (प्रश्न)answer (उत्तर)
name/नाम फजल अत्राचली
nickname/उपनाम सुल्तान
DOB/जन्म तिथि29 मार्च 1992 (ईरान)
age/उम्र29 साल (2021)
profession/पेशाlj पेशेवर इरानी कबड्डी खिलाड़ी
net-worth/कुल मूल्य10-15 करोड़
league/लीगpro kabaddi league
pKL team/PKL टीम यू मुंबा (2021)
wife/पत्नीEliye Hoseyni
nationality/राष्ट्रीयता इरानी
FAQ table

Fazel Atrachali PKL career in Hindi ( करियर )

ईरान के मशहूर कबड्डी खिलाड़ी फजल अत्राचली ने अपने प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत वर्ष 2015 के प्रो कबड्डी लीग सीजन 2 में की। जहां फजल अत्राचली यू मुंबा के टीम की ओर से खेलते हुए नजर आए, उन्होंने 5 मैचों में 12 पॉइंट हासिल किए, हालांकि फजल ने इस सीजन में ज्यादा मैच तो नहीं खेले लेकिन कम मैच में ही 12 पॉइंट बनाकर कबड्डी में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुए।

इसके बाद फजल अत्राचली को 2016 में हुए pro kabaddi league सीजन 3 में दोबारा यू मुम्बा की टीम से शामिल किया गया जहां फजल अत्राचली ने 11 मैचों में 33 पॉइंट्स हासिल किए, यह सीजन भी फजल अत्राचली के लिए कामयाब रहा लेकिन इसके बाद 2016 में पटना पायरेट्स की टीम का हिस्सा बनाया गया जहां पर फजल ने 16 मैच खेले और 52 पॉइंट्स अपने नाम किए। इस सीजन में फजल अत्राचली सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक थे, जिन्होंन डिफेंडर के तौर पर सबसे ज्यादा पॉइंट हासिल किए थे।

फजल अत्राचली बने यू मुंबा के कप्तान

फजल अत्राचली लगातार प्रो कबड्डी लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करते जा रहे थे, क्योंकि 2017 में हुए प्रो कबड्डी लीग सीजन 5 में फजल अत्राचली को गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स में शामिल किया गया जहां फजल और अबूजर मेघानी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया, इस सीजन में फजल ने 24 मैचों में 57 पॉइंट्स अपने नाम किए थे, जो कि एक शानदार था।

अपने प्रो कबड्डी करियर की शुरुआत यू मुंबा के साथ की थी, इसीलिए 2018 में हुए प्रो कबड्डी लीग सीजन 6 में दोबारा यू मुंबा की ओर से खेलने का मौका मिला, जहां फजल ने 23 मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 83 पॉइंट्स अपने नाम किए।

इसके बाद फजल अत्राचली को प्रो कबड्डी लीग सीजन 7 में दोबारा यू मुंबा की टीम का हिस्सा बनाया गया, यह वह समय था जब फजल अत्राचली किसी टीम का तीन बार हिस्सा रहे हो। इस सीजन में फजल ने 24 मैच खेले जहा उन्होंने 84 पॉइंट्स हासिल कर सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया। अब यह यू मुंबा के कप्तान है।

national kabaddi team ( राष्ट्रीय कबड्डी टीम )

2010 में शुरू हुए एशियाई खेलों में फजल अत्राचली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को सिल्वर मेडल जिताने में मदद की थी, इसके बाद 2018 में जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में फजल अत्राचली को ईरानी राष्ट्रीय कबड्डी टीम की ओर से खेलते हुए अपनी टीम को गोल्ड मेडल जिताने में मददगार साबित हुए। वर्तमान में फजल अत्राचली वर्ल्ड के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने डिफेंडर के तौर पर सबसे ज्यादा पॉइंट्स अपने नाम किए हैं।

Records and achievements (रिकॉर्ड और उपलब्धियां)

  • वर्ष 2016 में वीवो प्रो कबड्डी बेस्ट डिफेंडर
  • सीजन 2 और सीजन 4 में वीवो प्रो कबड्डी चैंपियन
  • 2018 के जकार्ता में हुए एशियाई खेल गोल्ड

some fAQ

प्रो कबड्डी लीग में फजल अत्राचली ने किस टीम की ओर से शुरुआत की?

सीजन 2 में यू मुंबा के टीम की ओर से

फजल अत्राचली को कबड्डी में किस नाम से जाना जाता है?

अत्राचली सुल्तान के नाम से भी जाना जाता है

फजल अत्राचली किस देश से है।

ईरान

प्रो कबड्डी लीग में फज़ल अत्राचली किस टीम की ओर से खेलते हैं?

यू मुंबा (2022)

फजल अत्राचली की उम्र कितनी है?

29 साल (2021)

see also – इन्हे भी पढ़े

नोट – हम इस पूरी बायोग्राफी का श्रेय फजल अत्राचली को देते हैं। क्योकि यह पूरी जीवनी फजल अत्राचली के जीवन पर आधारित है, हमने बस उनके जीवन पर प्रकाश डालने का एक छोटा सा प्रयास किया है। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताइयेगा और उम्मीद करते है आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करेंगे.

Mr.Rathore

Hello, my name is Deep, I am a passionate writer who weaves words into captivating quotes, stories, poetry that evoke emotions and ignite the imagination in readers around the world.

Post a Comment

Previous Post Next Post